बंगाल : कांग्रेस का ‘जनता का आरोपपत्र’, तृणमूल- भाजपा पर हमला

Ad

कोलकाता, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को ‘जनता का आरोपपत्र’ जारी किया, जिसमें सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से लेकर सांस्कृतिक पहचान और निधि आवंटन जैसे मुद्दों पर राज्य की जनता से ‘‘विश्वासघात’’ किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसमें आरोप लगाया गया कि बंगाल को ‘‘राज्य स्तर पर कुशासन और राष्ट्रीय स्तर पर उपेक्षा’’ का सामना करना पड़ा है।

तृणमूल सरकार को निशाना बनाते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में ‘सिंडिकेट राज’ का उदय हुआ है, बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं, भर्ती में अनियमितताएं हुई हैं, महिलाओं के खिलाफ बार-बार हिंसा हुई है और सांप्रदायिक अशांति फैली है। प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने ‘जनता का आरोपपत्र’ जारी करते हुए कहा, ‘‘बंगाल की जनता जवाबदेही की हकदार है, न कि दो दलों के बीच दोषारोपण की राजनीति की, जिन्होंने राज्य को निराश किया है।’’

यह भी पढे़: नोएडा हिंसा पर सपा-कांग्रेस का भाजपा सरकार पर वार

‘जनता के आरोपपत्र’ में सारदा और रोज वैली चिट फंड मामलों, स्कूल भर्ती विवाद और राशन वितरण अनियमितताओं जैसे कथित घोटालों को वर्तमान शासन के तहत संस्थागत भ्रष्टाचार के उदाहरण के रूप में उद्धृत किया गया है। तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उस पर व्यवस्थित रूप से बंगाल विरोधी भावना को बढ़ावा देने, कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवंटित केंद्रीय निधि को रोकने और बंगाल की भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button