बिग बॉस फेम पवित्रा पुनिया जल्द बनेंगी दुल्हन
बिग बॉस 14 फेम पवित्रा पुनिया ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। पवित्रा पुनिया जल्द ही शादी करने वाली हैं। खुद ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को ये गुड न्यूज दी है। पवित्रा पुनिया ने अब सगाई कर ली है। 39 साल की उम्र में पवित्रा पुनिया को अपना पार्टनर मिल गया है और इसका अनाउंसमेंट उन्होंने कुछ स्पेशल फोटोज के साथ किया है। पवित्रा पुनिया ने अपने ड्रीमी प्रपोजल के कुछ खास मोमेंट्स फैंस के साथ शेयर किए हैं। ये देखकर कुछ लोग खुशी से झूम उठे हैं, तो कुछ फैंस के दिल टूट गए हैं।
दरअसल, बिग बॉस के घर में पवित्रा पुनिया और एजाज खान की लव स्टोरी शुरू हुई थी। इन दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद थी और दोनों ने शो से बाहर आने के बाद सगाई भी कर ली थी। हालांकि, लिव-इन में रहते हुए ही पवित्रा पुनिया और एजाज खान का रिश्ता टूट गया था। कपल ने शादी से पहले ही सगाई तोड़ दी थी और इसका कारण धर्म को ठहराया था। अब ब्रेकअप के सालों बाद पवित्रा पुनिया लाइफ में काफी आगे बढ़ गई हैं।
पवित्रा ने सोशल मीडिया पर दी सगाई की खुशखबरी
पवित्रा पुनिया ने एक बिजनेसमैन से सगाई कर ली है। फोटोज में नज़र आ रहा है कि पवित्रा पुनिया को बीच पर शादी के लिए प्रपोज किया गया है। एक तस्वीर में उनके मंगेतर घुटनों पर बैठकर उन्हें रिंग के साथ प्रपोज कर रहे हैं। दोनों बीच पर गले लगकर रोमांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान पवित्रा ने ऑरेंज कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है और मंगेतर व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में नज़र आ रहा है।
यह भी पढ़े: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी श्वेता तिवारी
इन तस्वीरों में पवित्रा ने अपने मंगेतर का फेस रिवील नहीं किया। हर फोटो में मंगेतर का चेहरा छिपा हुआ है। ऐसे में पवित्रा के होने वाले दूल्हे कौन हैं ये अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पवित्रा ने लिखा, लॉक इन प्यार ने इसे ऑफिशियल बना दिया। जल्द ही श्रीमती बनने वाली हूं। अब फैंस पवित्रा पुनिया को फैंस और सेलेब्स सगाई की बधाई दे रहे हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



