पीपुल्स प्लाजा में बिहार दिवस कार्यक्रम 23 को

हैदराबाद, बिहार फाऊंडेशन, हैदराबाद चैप्टर द्वारा रविवार, 23 मार्च को नेकलेस रोड स्थित पीपुल्स प्लाजा ग्राउंड में बिहार दिवस मनाया जायेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में फाऊंडेशन के चैप्टर अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ने बताया कि बिहार दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधिकारी संदीप सुल्तानिया एवं बिहार दिवस ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष मुनीन्द्रा (सेवानिवृत्त आईएफएस) भाग लेंगे।
समारोह में बिहार के परिधान, खान-पान एवं लोक संगीत की झलकियां देखी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि बिहार की संस्कृति से जुड़ा भोजन, परिधान एवं लोक संगीत आकर्षण के केंद्र रहेगा। परिधान में भागलपुर के हथकरघा निर्मित वस्त्र, खानपान में लिट्टी-चोखा एवं गीत-संगीत में चैईता कार्यक्रम रहेगा। मंत्रा एवं तिवारी बंधु द्वारा चैईता प्रस्तुत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता पर खर्च होंगे 54 करोड़
उपाध्यक्ष हरेराम सिंह ने समाज बन्ध्ओं से अधिक से अधिक संख्या में बिहार दिवस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। फाउंडेशन के सचिव उत्तम यादव ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में बिहार असोसिएशन के महासचिव प्रभास कुमार, उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, भारत सिंह, अखिलेश सिंह, मनोज यादव, दीपक यादव आदि ने अपने विचार रखे। असोसिएशन के मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार भोजन के प्रबंध की जानकारी दी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



