बीआरएस ने लगाया मंत्री की कंपनीपर अवैध माइनिंग का आरोप

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति के एमएलसी दासोजू श्रवण ने हैद्रा द्वारा की गयी कार्रवाई का उल्लेख करते हुए आवास मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी की कंपनी पर अवैध माइनिंग का आरोप लगाया। दासोजू ने हैद्रा पर भी यूटर्न का आरोप लगाया।तेलंगाना भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दासोजू श्रवण ने कहा कि हैद्रा ने जो कार्रवाई की, उसमें राघवा कंस्ट्रक्शन भी नाम था, लेकिन बाद में हैद्रा ने स्पष्टीकरण जारी किया कि यह राघवा कंस्ट्रक्शन से संबंधित नहीं है।

दासोजू ने कार्रवाई में कलेक्टर, आरडीओ, तहसीलदार, पीसीबी और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि बिना अनुमति बाहुबली मशीनों से सैकड़ों करोड़ की प्राकृतिक संपदा लूटी जा रही थी, फिर भी अधिकारी चुप क्यों रहे? उन्होंने मांग की कि इन सभी अधिकारियों पर तत्काल आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं। सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षक अधिकारियों का राजनीतिक दबाव में झुकना राज्य के लिए खतरनाक है।

यह भी पढ़ें… उत्तम कुमार रेड्डी ने दिए धान खरीदी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

बीआरएस एमएलसी ने कहा कि जब बीआरएस के नेता हरीश राव ने मार्च में इस बात की शिकायत की थी तो फिर कार्रवाई में 60 दिन की देरी क्यों हुई? उन्होंने कहा कि जब मामला सामने आया है तो मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए या फिर उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस बयान के बाद हैद्रा की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है कि यहाँ क्रशिंग यूनिट राघवा कंस्ट्रक्शन से संबंधित नहीं थे, बल्कि तिरुपति इंडस्ट्रीज़ द्वारा क्रेन लीज़ पर लेकर काम किया जा रहा था।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button