एचसीए बी डिवजीन लीग में सीसीओबी ने न्यू ब्लूस को बड़े अंतर से दी मात
हैदराबाद, सलामी बल्लेबाज शेख समीर की सूझ-बूझ भरी नाबाद दोहरी शतकीय पारी एवं कौशेख यात्करी की घातक गेंदबाजी के चलते सीसीओबी की टीम ने न्यू ब्लूस को 272 रनों के बड़े अंतर से हराया।




यहाँ हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) द्वारा नगर के विभिन्न मैदानों पर आयोजित बी डिवजीन दो दिवसीय लीग चैम्पियनशिप के मैच में सीसीओबी की टीम ने न्यू ब्लूस के विरुद्ध 387 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें शेख समीर ने नाबाद 230 रन का दोहरा शतक ठोका। न्यू ब्लूस की टीम बुधवार को दूसरे दिन मात्र 24 ओवरों में 115 रन बनाकर ढेर हो गई। सीसीओबी के गेंदबाज कौशेख यात्करी ने धारधार गेंदबाज़ी कर मात्र 50 रन देकर 9 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें… जूनियर चयन में आयु अनियमितताओं से एक और विवाद में घिरा एचसीए
अन्य मैचों में नलगोंडा ज़िला ने ब्रदर्स एकादश को, मेगासिटी ने क्लासिक को, हेन्सकॉन्स ने मेदक ज़िला को, महमूद सीसी ने कोसाराजू को, महबूबनगर ने बालाजी कोल्ट्स को, राजीव सीसी ने हैदराबाद ब्लूस को, चीयरफुल चम्स ने राकेश एकादश को, रोहित एकादश ने डब्ल्यूएमसीसी को, निजामाबाद ने जय भगवती को, पीकेएमसीसी ने ग्रीन टर्फ को, गैलेक्सी ने टीम स्पीड को, विशाखा ने वीनस साइबर टेक को हराया। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



