देश को तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं मुख्यमंत्री : एन. रामचंदर राव
हैदराबाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्सीमांकन (डिलिमिटेशन) में दक्षिण के राज्यों के साथ अन्याय होने के लगाए गए आरोपों को देश को विभाजित करने की राजनीति बताया।
लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण संबंधी नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन के समर्थन में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा व प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में केशव मेमोरियल कॉलेज से विधानसभा के समक्ष लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा तक निकाली गई स्कूटी रैली के रामचंदर राव ने कहा कि दक्षिण के साथ अन्याय होने के आरोप लगा रहे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी धर्म, जाति, प्रांत के नाम पर विभाजन की राजनीति कर देश को तोड़ने की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कि कांग्रेस के दुष्प्रचार पर भरोसा न करे।
यह भी पढ़ें… रामचंदर राव ने रेवंत रेड्डी पर लगाया गलत बयानबाजी का आरोप
महिला आरक्षण पर लोकसभा सत्र में होगी चर्चा
मुख्यमंत्री अपनी राजनीतिक जरूरतों के लिए विभाजनकारी बयान दे रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के लिखे पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि कांग्रेस महिला आरक्षण के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पर लोकसभा के तीन दिवसीय सत्र में चर्चा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार पूरे देश को एक समान मापती है, उत्तर दक्षिण का कोई भेद नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना यह ऐतिहासिक समय है, जिसके लिए वह महिलाओं को शुभकामनाएँ देते हैं।
रामचंदर राव ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का नाम लेते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल गत कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतीशील गठबंधन (संप्रग) सरकार भी लेकर आई थी, परंतु उनके इंडी गठबंधन के सहयोगी दल समाजवादी (सपा) व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विरोध व दबाव में आकर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. शिल्पा रेड्डी, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष गणेश कुंदे, पूर्व महापौर बंडा कार्तिका रेड्डी, जी. प्रेमेंदर रेड्डी व गोशामहल प्रभारी प्रभा गौड़ व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



