अग्रसेन टैलेंट कमेटी का बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित

हैदराबाद, अग्रवाल समाज, तेलंगाना के अंतर्गत अग्रसेन टैलेंट कमेटी के द्वारा गत रविवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल प्रतियोगिता खैरताबाद स्थित टीवीजी मेंशन में आयोजित की गई। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अग्रवाल समाज, तेलंगाना अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता के नेतृत्व व संयुक्त मंत्री डॉ. सीमा जैन के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज, तेलंगाना अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, मानद मंत्री विकास केशान, अग्रवाल समाज तेलंगाना के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल व अन्य ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा वाइस चेयरमैन गीता अग्रवाल द्वारा तैयार की गई। अग्रसेन टैलेंट कमेटी की चेयरमैन नीना अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन रजनी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल ने एवं सिद्धि में योगदान दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि बजरंग अग्रवाल, के.पी. अग्रवाल रहे। इसके अलावा शाखाओं के वॉलेंटियर्स कीर्ति अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रजनी गोयल, कीर्ति अग्रवाल (ज्ञानबाग कॉलोनी), प्रीति गोयल, वर्षा अग्रवाल, सुनैना नरसरिया, शिल्पा धानुका, अग्रवाल समाज तेलंगाना के ऑफिस में कार्यरत शीतल अग्रवाल एवं सहयोगियों का सहयोग रहा।

निर्णायक मंडल में नीति अग्रवाल, संतोष शर्मा, योगिता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, अग्रवाल समाज तेलंगाना अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, संयुक्त मंत्री डॉ. सीमा जैन रहे। डॉ. स्वाति गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। सर्वप्रथम कार्यक्रम में बच्चों द्वारा महाराजा अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फार वोकल अभियान के अंतर्गत बच्चों को तैयार करना था। इसी को ध्यान में रखकर बच्चों द्वारा फूड स्टॉल लगाए गए।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

अन्य कार्यक्रमों में वाद-विवाद प्रतियोगिता (विषय क्या स्कूल कैंटीन में जंक फूड जरूरी है) में मानसी अग्रवाल प्रथम एवं समीक्षा अग्रवाल द्वितीय, कृष अग्रवाल विजेता रहे। दिए हुए चित्र में रंग भरना प्रतियोगिता में ताशवी अग्रवाल प्रथम, दिव्यांश अग्रवाल तृतीय, कनिका अग्रवाल, समृद्धि अग्रवाल, आयांश अग्रवाल विजयी रहे। कला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता (विषय- प्रकृति बचाओ) में चंचल धानुका, जयेश अग्रवाल, वेदांत अग्रवाल विजयी रहे। गायन प्रतियोगिता में संचित बंसल, नृत्य प्रतियोगिता में उदित अग्रवाल, पलक अग्रवाल व अन्य विजयी रहे।

वाद्य संगीत में अमित सिंघल, निशिका अग्रवाल विजयी रहे। बेकार वस्तुओं के प्रयोग में पहल गडिया, आयांश अग्रवाल, सिद्धि अग्रवाल विजय रहे। बच्चों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल, स्मृति चिह्न एवं उपहार से सम्मानित किया गया। 20 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। संयुक्त मंत्री डॉ. सीमा जैन ने कार्यक्रम में सभी का मार्गदर्शन किया। अतिथियों, निर्णायक मंडल, पदाधिकारी कमेटी अध्यक्ष, वॉलिंटियर्स को सम्मानित किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button