कचरा संग्रहण स्थलों पर स्वच्छता अनिवार्य : सीएमसी आयुक्त

Ad

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम (सीएमसी) आयुक्त सृजना ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कचरा संग्रहण एवं प्रथक्ककरण केंद्रों पर स्वच्छता एवं रखरखाव का विशेष ध्यान रखें।

सीएमसी आयुक्त ने गुरुवार को द्वितीयक संग्रहण एवं स्थानांतरण केंद्र पर स्वच्छता की स्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचरे के पृथक्करण, नगर ठोस अपशिष्ट के समय पर उठान तथा केंद्र के रखरखाव की व्यापक समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण की प्रक्रिया तथा अपशिष्ट परिवहन प्रणाली की दक्षता का आकलन किया। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फील्ड स्तर की निगरानी को मजबूत किया जाए तथा समग्र स्वच्छता मानकों में सुधार किया जाए, ताकि स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण बनाए रखा जा सके।

यह भी पढ़ें… मंत्री पोन्नम ने हेलमेट पहन दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

आयुक्त ने अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि कचरा पृथक्करण को सुदृढ़ करने के लिए स्रोत स्तर पर गीले और सूखे कचरे का सख्ती से पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए। कचरे का समय पर उठान को ध्यान में रखते हुए उसके जमाव से बचने के लिए नियमित व प्रभावी परिवहन व्यवस्था बनाए रखी जाए। स्वच्छता बनाए रखते हुए पर्यावरण एवं सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए। उन्होंने इन केंद्रों पर अवैध रूप से कचरे की डंपिंग को रोकने के निर्देश दिये।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button