कोलेजियम की मंजूरी: 10 अधिवक्ताओं को न्यायाधीश नियुक्त करने का फैसला

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने 10 अधिवक्ताओं को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कोलेजियम ने चार मई को आयोजित एक बैठक में अधिवक्ताओं मोनिका छिब्बर शर्मा, हरमीत सिंह देओल, पूजा चोपड़ा, सुनीश बिंदलिश, नवदीप सिंह, दिव्या शर्मा, रविंदर मलिक, प्रविन्द्र सिंह चौहान, राजेश गौर और मिंदरजीत यादव को न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किए जाने को मंजूरी दी।
चौहान वर्तमान में हरियाणा के महाधिवक्ता हैं जबकि देओल पंजाब के अतिरिक्त महाधिवक्ता हैं।एक अन्य निर्णय में, कोलेजियम ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। ये तीन न्यायिक अधिकारी सुनीता गंधम, अलापति गिरिधर और पुरुषोत्तम कुमार चिंतलपुडी हैं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



