विजय का दावा: तमिलनाडु में टीवीके सरकार कल लेंगे सीएम पद की शपथ

तमिलनाडु, टीवीके प्रमुख विजय तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया, पार्टी ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक विजय लोकभवन पहुंचे और उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय कल सुबह 10 बजे से सुबह सवा 11 बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण के लिए सुबह 10 बजे से पहले विजय स्टेडियम पहुंच जाएंगे

सीएम पद की शपथ के लिए यही शुभ समय चुना गया है। कल का दिन तमिलनाडु की राजनीति के लिए खास दिन होगा, जब विजय नेहरू स्टेडियम में सीएम पद की शपथ लेंगे। जिस स्टेडियम में विजय शपथ लेंगे, उसकी  क्षमता 5000 सीटों की है, यह पूरा कार्यक्रम वहीं संपन्न होगा और जनता इस खास दिन की गवाह होगी।

स्टेडियम के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी आवश्यक कार्य पूरे करके कल सुबह 6 बजे तक स्टेडियम सौंप दें। शपथ ग्रहण के लिए सुबह 10 बजे से पहले विजय स्टेडियम पहुंच जाएंगे। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे के बीच, राज्यपाल द्वारा निर्धारित समय पर, वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।(PTI)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button