स्वस्थ शहर के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी जरूरी
हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम आयुक्त आर.वी. कर्णन ने यूसुफगुड़ा सर्किल का दौरा कर स्वच्छता गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही सफाई कर्मचारियों से बातचीत की।

गर्मी के मौसम को देखते हुए आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जयप्रकाश नगर वेल्फेयर असोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, जो भीषण गर्मी में सफाई कर्मचारियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था कर रहे हैं। आयुक्त ने असोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामुदायिक सेवा और फ्रंटलाइन स्वच्छता कर्मियों के प्रति संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों और असोसिएशन सदस्यों के साथ बैठकर नाश्ता भी किया।

यह भी पढ़ें… निज़ामाबाद : पत्रकारों के एव्रेडिटेशन कार्ड आवेदनों की समीक्षा
आयुक्त ने स्थानीय निवासियों और असोसिएशन के सदस्यों से जनगणना में भाग लेने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत फीडबैक देने तथा एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी, सफाई कर्मचारियों का कल्याण और सामूहिक जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। अवसर पर उपायुक्त ए. सुरेश, उप कार्यकारी अभियंता वी. श्रीनिवास उपस्थित थे
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



