कांग्रेस की जीत तय : श्रीधर बाबू
हैदराबाद, आईटी एवं उद्योग मंत्री श्रीधर बाबू ने कहा कि विपक्षी दलों की तमाम साजिशों और दुष्प्रचार के बावजूद जुबली हिल्स उप-चुनाव में कांग्रेस का ही जीत होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता बीजेपी और बीआरएस को करारा सबक देने के लिए तैयार हैं।
मंत्री ने येल्लारेड्डीगुड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव के समर्थन में प्रचार किया। उन्होने पार्टी नेताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनाव पूर्व वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही शहरी विकास और कल्याण-आधारित शासन के लिए ईमानदारी से काम कर रही है।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना में विभागों का नया बंटवारा मोहम्मद अज़हरुद्दीन को दो अहम मंत्रालय
पिछली सरकार के साथ कांग्रेस प्रशासन के प्रयासों की तुलना करते हुए उन्होंने बीआरएस पर हैदराबाद के विकास की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शी शासन पर केंद्रित है, जो तेलंगाना के लोगों और आने वाली पीढ़ियों की आकांक्षाओं को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि निराधार आरोप राज्य को विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने से नहीं रोक पाएँगे।
मंत्री ने मतदाताओं से कांग्रेस का समर्थन कर सभी समुदायों के कल्याण और राज्य की प्रगति के लिए अथक प्रयास करने वाली सरकार के साथ खड़े होने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से विभाजनकारी बयानबाजी या झूठे वादों से गुमराह न होने का अनुरोध भी किया। अवसर पर विधायक मकान सिंह राज ठाकुर, रंगारेड्डी डीसीसी अध्यक्ष चल्ला नरसिम्हा रेड्डी और अन्य नेता मौजूद थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





