मेदक : आरटीसी बस और लॉरी की टक्कर कई यात्री घायल

मेदक, मेदक जिले के कुल्चाराम में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की सुपर लग्जरी बस एक राशन से भरी लॉरी से टकरा गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस हैदराबाद से बोधन जा रही थी। दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान वह लॉरी से टकरा गई। बस में सवार 18 यात्रियों में से 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जबकि चालक को पसलियाँ टूट गई।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना में 22 डीएसपी सहित कई पुलिस अफसरों के तबादले

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत मेदक के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया । घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुल्चाराम पुलिस बस चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button