मारवाड़ी युवा मंच और पर्ल महिला शाखा का डांडिया महोत्सव आयोजित
हैदराबाद, मारवाड़ी युवा मंच सिकंदराबाद शाखा एवं पर्ल महिला शाखा द्वारा डांडिया महोत्सव का आयोजन विश्वकर्मा संगम, सिकंदराबाद में सिकंदराबाद शाखा अध्यक्ष पंकज राठौड़ तथा पर्ल महिला शाखा अध्यक्ष शीतल जैन के नेतृत्व में किया गया।
यहाँ शाखा मंत्री पन्नालाल भाटी एवं सुमन घोड़ेला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में लकी ड्रॉ के अंतर्गत तीन चाँदी के सिक्के प्रदान किए गए, जिसके विजेता खुशी, सुनीता मुंद्रा एवं ललिता लोहार रहे।

इसके अलावा विशेष आकर्षण बेस्ट डांडिया ड्रेस मेगा सिंघी (नारी चेतना संयोजिका, पर्ल शाखा), बेस्ट डांडिया डांस ममता शर्मा, बेस्ट कपल डांस दीपक कुमार एवं सुमन घोड़ेला, बेस्ट किड्स डांस माही शर्मा रहे। अवसर पर सिकंदराबाद शाखा के पूर्व अध्यक्ष पप्पू कुमार घोड़ेला (पुरस्कार प्रायोजक) का गलपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
यह भी पढ़ें… आईएचएम हैदराबाद में बडिंग ईवेंट्स का आयोजन
कार्यक्रम में सिकंदराबाद शाखा के वरिष्ठ सदस्य नारायण चावड़ा, पूर्व प्रांतीय रक्तदान संयोजक मनोज जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पोकरण, पर्ल महिला शाखा की निवर्तमान अध्यक्ष रक्षा जैन, वरिष्ठ सदस्य प्रेमा चावड़ा, सुगना घोड़ेला व अन्य सदस्य उपस्थित थे। सिकंदराबाद, शाखा मंत्री पन्नालाल भाटी एवं पर्ल महिला शाखा मंत्री सुमन घोड़ेला ने सहयोगियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



