जीएसीएल : AI और एनईपी-2020 पर विशेषज्ञों की गहन चर्चा
हैदराबाद, गुलाम अहमद कॉलेज ऑ़फ एजुकेशन (जीएसीएल), बंजारा हिल्स द्वारा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इनोवेशन एंड इमर्जिंग ट्रेंड्स इन एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों के शिक्षाविदों, विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओं ने भाग लिया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्ताशाय की जानकारी देते हुए प्रो. विभा अस्थाना (संयोजक, सम्मेलन एवं निदेशक, गुलाम अहमद कॉलेज ऑ़फ एजुकेशन) ने बताया कि सम्मेलन के दौरान आयोजित मुख्य वक्तव्य एवं प्लेनरी सत्रों में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इनमें शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उच्च शिक्षा में नेतृत्व, अंतर्विषयक अनुसंधान तथा नई शिक्षा नीति एनईपी-2020 प्रमुख रहे।
अवसर पर प्ऱोफेसर बी. राजशेखर, कुलपति, योगी वेमन्ना यूनिवर्सिटी तथा कीम आर. मैकोनकी ने विचार साझा किये। सम्मेलन का विशेष आकर्षण वॉइसेज़ फ्रॉम अक्रॉस द ग्लोब सत्र रहा, जिसमें अमेरिका, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा सहित विभिन्न देशों के विशेषज्ञों ने वैश्विक शिक्षा परिदृश्य और नवीन प्रवृत्तियों पर अनुभव साझा किये।
यह भी पढ़ें… एच सिटी परियोजना के खिलाफ केबीआर पार्क के पास प्रदर्शन
समापन सत्र में प्ऱोफेसर अनुराधा (जोन्नालागड्डा, यूनिवर्सिटी ऑ़फ हैदराबाद की कुलपति (प्रभारी), पीटर केवीटोक (आगा ख़ान अकादमी), मोहम्मद वैहवुल्लाह, ज़फर जाविद आमेर जाविद, एस.ए. वहाब सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण- पत्र वितरित किये गये।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





