दिल्ली : चार स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जांच के बाद फर्जी निकले

Ad

नई  दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी के चार स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद अधिकारियों को पूरी जांच के लिए परिसरों को तुरंत खाली कराना पड़ा। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि चार स्कूलों को मिले बम की धमकी वाले ईमेल जांच के बाद फर्जी निकले।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, द्वारका के सेक्टर 16 स्थित सीआरपीएफ स्कूल में बम रखे होने की धमकी के संबंध में फोन पर पहली सूचना सुबह 8.15 बजे मिली। इसके बाद नांगलोई के संत दर्शन पब्लिक स्कूल से सुबह 8.20 बजे फोन पर इसी तरह की सूचना मिली।इसने कहा कि सुबह करीब 8.51 बजे गोयला डेयरी क्षेत्र स्थित शांति ज्ञान निकेतन से भी ऐसी ही कॉल आई और धमकी की चौथी सूचना सुबह 10.33 बजे प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल से मिली।

यह भी पढ़े : दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, तलाश अभियान जारी

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस, बम निरोधक इकाइयों और खोजी कुत्तों के साथ डीएफएस की कई टीम संबंधित स्थलों पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि सभी परिसरों की गहन जांच की गई और कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सत्यापन के बाद धमकी भरे मेल फर्जी घोषित कर दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस दहशत फैलाने वालों की पहचान करने के लिए ईमेल के स्रोत का पता लगा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button