तेलंगाना में बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में 10 साल छूट की मांग

हैदराबाद, सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों को राज्य सरकार जल्द ही बड़ी राहत दे सकती है। राजनीतिक जेएसी के अध्यक्ष और एमएलसी एम. कोदंडराम तथा सरकारी सचेतक अदंकी दयाकर ने आगामी सरकारी भर्ती अधिसूचनाओं में अधिकतम आयु सीमा को 10 वर्ष तक बढ़ाने की मांग की है।

हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे

इन दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उप मुख्यमंत्री मल्लु भट्टी विक्रमार्का से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने कहा कि तेलंगाना आंदोलन के दौरान लगभग दस वर्षों तक कोई भर्ती अधिसूचना जारी नहीं हुई। राज्य गठन के बाद भी पिछली सरकार ने करीब दस वर्षों तक भर्ती प्रक्रिया की अनदेखी की।

इस तरह लगभग 20 वर्षों तक नियमित भर्तियां नहीं होने के कारण लाखों अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर चुके हैं और सरकारी नौकरियों के लिए अयोग्य हो गए हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बेरोजगार युवाओं के हित में काम कर रही है, इसलिए आगामी सभी भर्ती अधिसूचनाओं में आयु सीमा बढ़ाई जानी चाहिए ताकि अभ्यर्थियों को और नुकसान न हो। उनका कहना है कि इससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

इस मांग पर उप मुख्यमंत्री मल्लु भट्टी विक्रमार्का ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही इस विषय को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के साथ समीक्षा करने के बाद आयु सीमा में छूट देने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेनामपल्ली कोर्ट ने जारी किया मंत्री कोंडा सुरेखा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button