पापी से नहीं, पाप से करो घृणा : राजमतीश्रीजी

हैदराबाद, आज के व्यक्ति पापी से घृणा करते हैं, पाप से नहीं। पाप को धोना पड़ेगा, पापी से घृणा मत करो। पाप तो पाप है, उसको भोगे बिना पवित्र होने वाला नहीं। जब पाप हटेगा नहीं, तब तक पुण्य बढ़ेगा नहीं। उक्त उद्गार सिख छावनी स्थित श्री आनंद जैन भवन कोरा में श्री जैन श्रावक संघ कोरा के तत्वावधान में आयोजित धर्म सभा में राजमतीश्रीजी म.सा. राजुल आदि ठाणा-3 ने व्यक्त किये।

पूज्यश्री ने कहा कि जैसे दुकानदार दुकान में अच्छा माल रखकर मुनीम को चलाने के लिए देता है, दुकान मालिक की है, पर चलाने वाला मुनीम है। इसी प्रकार भगवान महावीर का माल है और दुकान भी भगवान महावीर की है और नाव भी भगवान महावीर की है। हम मुनीम है, सेठ नहीं। सबसे पहला नाम वर्धमान है, यानी हर चीज की वृद्धि होती रहती है।

महावीर साधना व प्रवचन सभा में 125 उपासना

जिसके मन में महावीर का ध्यान आराधना चलती रहती ह। उसका जीवन तिर जाता है। भगवान महावीर ने साधना बताई है, उसके बाद अनेकों आचार्यों ने सिद्धांत मिलाए। म.सा. ने कहा कि पाप और पुण्य साथ में रहते हैं। पुण्य आता है, तो अच्छी समझ आती है, पाप आता है, तो बुरा काम करते हैं। रावण भी पापी था, मंदोदरी ने समझाया, पर समझे नहीं। इन्सान को एक ही इशारा बहुत है। मूर्ख को बार-बार याद दिलाना पड़ता है।

ज्ञानी पुरुष को एक बार कहे तो समझ जाते हैं। पहले हम दिमाग से सोचते हैं, क्योंकि सुनने की शक्ति भी ऊपर है। वहीं से दिल में उतरकर जीवन में भाव रूप से उपस्थित होती है। मंच का संचालन करते हुए महामंत्री गौतमचंद मुथा ने बताया कि अंतगढ़ सूत्र वाचन के पश्चात प्रवचन सभा का आयोजन किया गया। मंगलचंद कटारिया ने श्री गुरु गौतम मुनि हॉस्पिटल बालमराई, उपाध्याय गुरु गौतम मुनि गौशाला एवं पशु चिकित्सालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यक्रम125 के ऊपर एकासने हुए, जिनके लाभार्थी विक्रमचंद गौतम पारसमल किशोर विमल रूपेश सुखानी परिवार एवं किरण देवी अमरचंद उमेश सुमित बागरेचा परिवार रहे। कल्पसूत्र वाचन एवं महावीर कल्याणक वाचन किया गया। अवसर पर सम्पतराज कोठारी, मंगलचंद कटारिया, गौतमचंद श्रीश्रीमाल, महावीरचन्द कटारिया, अनिल तातेड़, राजेंद्र भंसाली, पदम लोढ़ा, डूंगरमल कोठारी, धर्मेंद्र मांडोत, सन्तोष कोठारी एवं अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… धर्म में रत जीव का ही होता है उद्धार : राजमतीश्रीजी

महावीर जन्म कल्याणक पर उपवास व शिविर आयोजन

महामंत्री गौतम मुथा ने महावीर जन्म कल्याणक पर बधाई दी। श्री जैन श्रावक संघ कोरा की ओर से प्रभावना शांतिलाल गौतमचंद विनोद प्रमोद अनिल श्रीश्रीमाल परिवार की ओर से दी गयी। महिलाओं के लिए धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए आयोजित शिविर में मंत्री अनिल तातेड़, भरत मेहता ने सहयोग दिया। अनिल तातेड़ ने सभी धार्मिक टीचरों का सेवा देने पर अभिवादन किया। शिविर के लाभार्थी कीकी बाई धनराज के आशीष से किशन टपरावत परिवार रहे। आज आठ के उपवास श्रीकांत छाजेड़ ने पच्चखान लिये। पाँच उपवास के अपेक्षा बोहरा, संजना गुंदेचा, इशिका देशरला ने पच्चखान लिए। सभी तपस्या करने वालों के आगे के भाव हैं।

हेमन्त मुथा के 4 उपवास के उपलक्ष्य में प्रभावना के लाभार्थी गौतमचंद प्रसन्नराज हेमन्त विकास मुथा परिवार एवं फकीरचंद नरपतचंद लोढ़ा परिवार, सिकंदराबाद रहे। एकासन व्यवस्था में संजय कटारिया, आनंद भंसाली, अनिल तातेड़, महावीर बोहरा, धर्मेंद्र मांडोत, सुमित बागरेचा, महावीर तातेड़, भरत मेहत। विकास कटारिया, हर्ष लोढ़ा, दीपक संचेती, अमित लोढ़ा, अंकित कवाड़, आनन्द युवा मंडल के सदस्यों एवं श्री वर्धमान महिला मंडल की मंजुला संचेती, तारा देशलहरा, शोभा तातेड़, तेजल देशलहरा, पूजा लोढ़ा, मोनिका देशलहरा एवं अन्य ने सहयोग दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button