दोस्त प्रथम चरण की पंजीकरण प्रक्रिया जारी

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य के डिग्री शिक्षण संस्थानों में विविध स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु डिग्री ऑनलाइन सर्विस तेलंगाना (दोस्त 2026-27) के प्रथम चरण की ऑनलाइन पंजीकरण तथा वेब विकल्प प्रक्रिया जारी है।
जारी जानकारी के अनुसार, दोस्त 2026-27 के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया का प्रथम चरण 7 मई तक जारी रहेगा। इस चरण के लिए वेब विकल्प प्रक्रिया 8 मई तक संचालित की जाएगी। छात्र दो सौ रुपये शुल्क के साथ पंजीकरण निर्धारित तिथि तक कर सकते हैं। प्रथम चरण में सीटों का आवंटन 14 मई को किया जाएगा। सीट हासिल करने वाले छात्रों को 15 से 23 मई के मध्य ऑनलाइन सेल्फ रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़ें… डीआरयूसीसी की बैठक में की गईं विभिन्न माँगें
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना राज्य के विश्वविद्यालयों से संबंद्ध सभी डिग्री कॉलेजों में विविध स्नातक पाठयक्रमों जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीएसडब्ल्यू, बीबीए, बीबीएम और बीसीए में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन पोर्टल टीएस-दोस्त पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी दू.म्.दन्.ग्ह तथा हेल्प डेस्क नं. 040-23120416 से प्राप्त की जा सकती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



