सफेद बालों को नैचुरली काला करने के आसान घरेलू उपाय

आज के समय में काफी छोटी उम्र में ही बालों का सफेद हो जाना एक कॉमन प्रॉब्लम बन गयी है। इस प्रॉब्लम से एक या दो लोग नहीं, बल्कि हजारों लोग जूझ रहे हैं। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें से लंबे समय तक स्ट्रेस में रहना, गलत डाइट लेते रहना, हर समय पॉल्यूशन में रहना और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करना सबसे बड़े कारणों में से एक है।

जब आप इन गलतियों को लंबे समय तक दोहराते रहते हैं, तो आपके बाल एक छोटी उम्र में ही सफेद होने लग जाते हैं। जब ऐसा होने लगता है तो अक्सर हम दुकानों में मिलने वाले केमिकल बेस्ड हेयर कलर्स का इस्तेमाल करने लग जाते हैं, जो आगे चलकर हमारी इस प्रॉब्लम को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। अगर आप अपने बालों को डैमेज किये बिना एक बार फिर से काला और शाइनी बनाना चाहते हैंI

कम उम्र में सफेद बाल होना कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाता है, लेकिन ना चाहते हुए भी अधिकतर महिलाएं ऐसी है, जिनकी उम्र ज्यादा नहीं होती है, लेकिन सफेद बाल आने लगते हैं, जिससे वह काफी परेशान भी रहती है। लेकिन अब आप बाजार के महंगे होममेड डाई का इस्तेमाल करने के बजाय घर पर रहकर सस्ता और असरदार एक खास उपाय आजमा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं बेस्ट होममेड हेयर कलर की, जिसे आप कम समय में आसानी से तैयार कर सकती हैं। यह कम खर्चे में आसानी से बनकर तैयार हो सकता है।

चायपत्ती और कॉफी से बनाएं नेचुरल हेयर कलर

चायपत्ती और कॉफी, दोनों ही ऐसी चीजें हैं जो आपके बालों को नैचुरली एक बार फिर से काला रंग पाने में मदद करती हैं। इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल करना भी काफी ज्यादा आसान है। इसके लिए आपको एक पैन में सबसे पहले 2 कप पानी ले लेना है और फिर उसमें 2 चम्मच चायपत्ती और 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह से उबाल लेना है।

जब यह पानी बिलकुल आधा रह जाए तो आपको इसे ठंडा होने के लिए रख देना है। अब आपको इस मिश्रण को अपने बालों पर अच्छी तरह से लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। लास्ट में अपने बालों को नॉर्मल पानी से ही अच्छी तरह से धो लें। जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करने लगते हैं, तो आपके सफेद बाल एक बार फिर से काले दिखने लग जाते हैं।

मेहंदी और आंवला का कॉम्बिनेशन

मेहंदी के इस्तेमाल से सिर्फ आपके बालों को रंग नहीं मिलता है, ये आपके बालों को मजबूत बनाने के भी काम करती है। वहीं, जब बात आंवले के इस्तेमाल की आती है तो यह आपके बालों को अंदर से न्यूट्रिशन और नरिशमेंट देने का काम करती है। इस नेचुरल हेयर डाय को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मेहंदी पाउडर को ले लें और फिर उसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर मिक्स कर दें।

इसके बाद इसमें अपनी जरूरत के अनुसार पानी मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और रातभर के लिए इसे छोड़ दें। अगली सुबह इस पेस्ट को अपने बालों में लगाकर 1 से 2 घंटों के लिए छोड़ दें। जब आप रेगुलर बेसिस पर इसका इस्तेमाल करना शुरू करेंगे तो आपके बालों को एक बार फिर से ब्राउन रंग वापस मिल जाएगा और साथ ही हर एक सफेद बाल एक बार फिर से छिप जाएंगे।

करी पत्ता और नारियल तेल का इस्तेमाल

शायद आप लोगों को यह बात मालूम न हो लेकिन करी पत्ता भी आपके बालों को नैचुरली काला करने में मदद करता है। इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में नारियल तेल लेना है और फिर उसमें 10 से 15 करी पत्ते डालकर अच्छे से गर्म कर लेना है। जब आपको ये पत्ते काले होते हुए दिखने लगें तो गैस को बंद कर दें।

इसके बाद इस तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद आपको इस तेल को बालों की जड़ों पर लगाकार बिलकुल ही हल्के हाथों से मसाज करना है। आप अगर चाहें तो इसे रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं। इसे अगली सुबह अच्छे से धो लें और रेगुलर बेसिस पर इसका इस्तेमाल करते रहें।

घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर डाई और पाएं काले-खूबसूरत बाल

हेयर कलर बनाने के लिए सामग्री

  • लोहे की कढ़ाई
  • हीना पाउडर
  • बीटरूट जूस
  • कॉफी

हेयर कलर बनाने का तरीका

  • आप भी घर पर सस्ता और असरदार बरगंडी हेयर कलर बना सकती हैं।
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई लें।
  • अब इस कढ़ाई में थोड़ा मेहंदी पाउडर निकाल लें।
  • इसमें थोड़ा बीटरूट जूस और कॉफी मिक्स कर दें।
  • अब इन सभी को अच्छी तरह मिक्स कर दें और फेंट लें
  • अब इस पेस्ट को रात भर कढ़ाई में रखा रहने दें।
  • दूसरे दिन आप इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेते हुए निचे तक लगा लें।
  • यह नेचुरल हेयर कलर आपके बालों को काला करने के साथ खूबसूरत भी बना देगा।
  • इस डाई को आप अपने बालों में कम से कम 60 मिनट तक लगाकर रखें।
  • उसके बाद आप अपने बालों को माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर धो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है और केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है। कृपया किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। बालों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button