वैश्विक शिक्षा को लेकर एरुडिटस आईबीसी ओपन हाउस सीरीज 25 अप्रैल को

हैदराबाद, भारतीय छात्रों को वैश्विक शिक्षा अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से एरुडिटस आईबीसी ओपन हाउस सीरीज 2026 का आयोजन 25 अप्रैल को नगर के नोवोटेल कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक छात्र आधिकारिक लिंक https://lnkd.in/ gABySe2D के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा यूजीसी 2023 के नियमों के बाद भारत में उच्च शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण की प्रक्रिया तेज हुई है, जिससे वैश्विक शैक्षणिक प्रतिभाओं के लिए नए रास्ते खुले हैं। एरुडिटस का यह ओपन हाउस इसी दिशा में प्रभावी कदम है, जो शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में मदद करेगा।
हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, चंडीगढ़ तथा दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों में आयोजित होने वाली यह सीरीज संकाय-आधारित संवाद, प्रोग्राम ब्रीफिंग और प्रवेश परामर्श सत्रों पर केंद्रित है। इस विशेष सत्र में यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन, इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क, विक्टोरिया यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल तथा यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल जैसे शिक्षण संस्थान एक ही मंच पर उपलब्ध होंगे। यहाँ छात्रों को अपनी उच्च शिक्षा के विकल्पों का बेहतर मूल्यांकन करने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना पीआर सम्मेलन में संचार व नवाचार पर मंथन
अवसर पर छात्रों को पाठ्यक्रम चयन, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने चर्चा करने और अकादमिक प्रस्तावों, परिणामों एवं भविष्य की संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी विश्वविद्यालयों द्वारा कैंपस, कार्यक्रम संरचना और कॅरियर से संबंधित विशेष सत्र आयोजित किए जाएँगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






