कुंवारी भी कर सकती है करवा चौथ का व्रत और पूजा

तिथि मुहूर्त

विक्रम पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि 9 अक्तूबर, गुरुववार की रात 10 बजकर 54 मिनट से शुरू हो रही है, जो 10 अक्तूबर, शुक्रवार की शाम 7 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा।

चंद्रोदय

10 अक्तूबर, शुक्रवार की शाम 7 बजकर 42 मिनट।

चंद्र-दर्शन

10 अक्तूबर, शुक्रवार की रात 8 बजकर 15 मिनट के आस-पास।

विक्रम पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के वफढष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने सुहाग की मंगलकामना के लिए रखती हैं। इसे अविवाहित लड़कियाँ भी रख सकती हैं। इसमें दिन भर निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा करना की परंपरा है।

अविवाहित या सगाई में बंधी लड़कियाँ भी करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं, जिसके लिए कुछ खास नियमों का ध्यान पालन किया जाता है। यहाँ अविवाहित कन्याओं द्वारा करवा चौथ का व्रत रखने पर पालन किए जाने वाले नियम और पारंपरिक पूजा के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

व्रत की विधि और नियम

धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस व्रत में अविवाहित लड़कियों के लिए पूरे दिन पानी या भोजन न लेने की बाध्यता नहीं होती है। वह फल, दूध या हल्का भोजन कर सकती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य अपने मन और आत्मा को शुद्ध करना है।

पूजा का विधान

अविवाहित लड़कियों को करवा माता, भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की पूजा करनी चाहिए। माता करवा की कथा सुनने के पश्चात पूजा का समय आता है। यह पूजा परिवार में सुख-शांति और रिश्तों में मधुरता लाती है।

पारण विधि

विवाहित महिलाएं व्रत के अंत में चंद्रमा को अर्घ्य देकर पारण करती हैं, लेकिन अविवाहित कन्याओं को तारों को अर्घ्य देना चाहिए। इसके लिए छलनी का उपयोग नहीं किया जाता है।

यह भी पढ़े: इस करवा चौथ चमकाएँ अपनी सुंदर त्वचा

व्रत का महत्व

करवा चौथ का व्रत दांपत्य जीवन में विश्वास, धैर्य और रिश्तों में समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस व्रत को अविवाहित लड़कियां भावी जीवन-साथी व परिवार अच्छा मिलने के उद्देश्य से रखती हैं। व्रत रखने से मानसिक संतोष मिलता है और रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

-पंडित हितेंद्र कुमार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button