नकली सीआईएसएफ अधिकारी गिरफ्तार, ठगी का बड़ा खुलासा

हैदराबाद, नकली सीआईएसएफ अधिकारी बनकर लगभग 67 युवतियों के साथ ठगी करने वाले शातिर ठग बालकृष्णा को आरजीआईए शमशाबाद हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।
आरजीआईए शमशाबाद पुलिस ने बताया कि मूलत श्रीकाकुलम ज़िला निवासी बालकृष्णा अपने आपको सीआईएसएफ अधिकारी बताते हुए ठगी कर रहा था। अपने आपको सीआईएसएफ अधिकारी दिखाने के लिए वह महँगी पोशाक पहनकर नकली पहचान-पत्र लेकर घूम रहा था। हवाई अड्डे पर वह अपने आपको सीआईएसएफ अधिकारी बताते हुए हंगामा कर रहा था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को उस पर संदेह हुआ। इस कारण उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तब पता चला कि वह कोई सीआईएसएफ अधिकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में 18 पुलिस इंस्पेक्टर इधर-उधर
उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थाने के हवाले कर दिया गया, जहाँ जाँच-पड़ताल के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि बालकृष्णा ने अपने आपको सीआईएसएफ अधिकारी बताते हुए मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना वेबसाइट अपलोड कर लगभग 67 महलाओं के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। महिलाओं को विश्वास में लेने के बाद वह उनके पास से नकदी और सोने के आभूषण लोकर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद उसके पास से सीआईएसएफ अधिकारी संबंधी पोशाक, नकली पहचान-पत्र जब्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



