सुख-समृद्धि के लिए बेलपत्र करें शिव को अर्पित

उपाय

कभी-कभी सबके बीच रहने के बावजूद मन अंदर से खाली-सा लगने लगता है। दिनभर हंसने-बोलने के बाद भी जब इंसान अकेले कमरे में जाता है, तो ऐसा लगता है जैसे सब कुछ थम गया हो। यह एहसास धीरे-धीरे मन को थकाने लगता है, अगर आप भी कुछ ऐसा ही महसूस करते हैं, तो ये उपाय आपके लिए है। सावन का महीना ना सिर्फ धार्मिक होता है, बल्कि आत्मिक रूप से भी बहुत खास माना गया है।

कई लोग इस बारे में खुलकर बात भी नहीं कर पाते, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह कमजोरी है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। मन का थक जाना भी उतना ही सच है जितना शरीर का थकना और ऐसे में अगर कुछ आध्यात्मिक तरीका अपनाया जाए, तो अंदर से राहत मिल सकती है। सावन का महीना वैसे भी भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान किया गया हर छोटा-सा उपाय जल्दी असर दिखाता है। बेलपत्र की तीन पत्तियाँ ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक है। इस बेलपत्र को साफ पानी से धो लें। सच्चे मन से ॐ नम: शिवाय मंत्र बोलते हुए शिवलिंग पर चढ़ाएं।

यह भी पढ़े : गजब के हैं हमारे पौराणिक शिव

इस उपाय को श्रद्धा और शांति से करेंगे, तो धीरे-धीरे आपको महसूस होगा कि आपके मन का तनाव हल्का हो रहा है। यह उपाय आपकी सोच में सकारात्मकता लाएगा। आपकी आत्मा को शांति देगा। आपके अंदर की बेचैनी को कम करेगा। आपके जीवन में स्थिरता, समफद्धि और आगे बढ़ने की शक्ति भी देगा। इस उपाय को सुबह करें। सावन के महीने में हर दिन या कम से कम हर सोमवार को यह उपाय ज़रूर करें।

नियम

  • बेलपत्र कभी उल्टा ना चढ़ाएं।
  • बेलपत्र फटा हुआ या सूखा नहीं होना चाहिए। संभव हो, तो इस उपाय के साथ ॐ नम: शिवाय का जाप भी 108 बार करें।

पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button