सुरक्षित समुदायों के निर्माण में आवासीय कल्याण संघों की भूमिका पर नरेडको ने की चर्चा

हैदराबाद, नरेडको तेलंगाना ने फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट वेल्फेयर असोसिएशंस के सहयोग से फेडरेशन हाउस में वैधानिक नवीनीकरण, सुरक्षा अनुपालन और सुविधा प्रबंधन पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में सरकारी प्राधिकरणों, उद्योग जगत के नेताओं, रेजिडेंट वेल्फेयर असोसिएन, सुविधा प्रबंधकों तथा कानूनी और सुरक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यशाला में अनुपालन ढाँचे को मजबूत करने और तेलंगाना में सुरक्षित निर्मित वातावरण को बढ़ावा देने पर चर्चा की गयी।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नियामकीय जटिलताओं को हाउसिंग और कमर्शियल परियोजनाओं से जुड़े हितधारकों के लिए कार्यान्वित करने योग्य कदमों में बदलने के उद्देशय से व्यावहारिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को अनिवार्य नवीनीकरण, वैधानिक प्रमाणन और संचालन संबंधी जिम्मेदारियों पर स्पष्ट मार्गदर्शन दिया गया, जिससे वह कानूनी, वित्तीय और सुरक्षा जोखिमों से बच सकें।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम आयुक्त ने आर.वी. कर्णन ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सामुदायिक जीवन सामूहिक जिम्मेदारी और निरंतर भागीदारी पर आधारित होता है। आवासीय कल्याण संघों को प्रारंभिक उत्साह से आगे बढ़कर सुरक्षा प्रणालियों के नियमित रखरखाव, पारदर्शी शासन और साझा स्थानों की सक्रिय जिम्मेदारी पर ध्यान देना चाहिए। सभी रेजिडेंट असोसिएशन सदस्यों के बीच डिजिटल स्व-गणना को प्रोत्साहित कर जारी जनगणना का पूर्ण समर्थन करें। सटीक सामुदायिक डेटा बेहतर योजना और विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

हाउसिंग सोसाइटियों को अनुपालन पर व्यावहारिक ज्ञान

नेरडको तेलंगाना के अध्यक्ष के. श्रीधर रेड्डी ने कहा कि यह कार्यशाला आवासीय कल्याण संघों और हाउसिंग सोसाइटियों को वैधानिक नवीनीकरण, सुरक्षा अनुपालन और प्रभावी सुविधा प्रबंधन पर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यशाला तेलंगाना में सुरक्षित, सुदृढ़ और कानूनी रूप से अनुपालन करने वाले समुदायों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एफटीसीसीआई की इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और स्मार्ट सिटीज समिति के अध्यक्ष सुनील चंद्र रेड्डी ने कहा कि यह कार्यशाला सरकारी प्राधिकरणों, उद्योग संगठनों और आवासीय कल्याण संघों के बीच सहयोगात्मक सहभागिता के महत्व को दर्शाती है, जिससे अनुपालन और सुरक्षा ढाँचे को मजबूत किया जा सके। शहरी प्रशासन, फायर सेफ्टी, जल प्रबंधन जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों द्वारा साझा किए गए विचार यह बताते हैं कि नियामकीय मानकों का निरंतर पालन और समय-समय पर नवीनीकरण कितना जरूरी है।

जैसे-जैसे तेलंगाना का शहरी परिदृश्य विस्तार कर रहा है, सभी हितधारकों के लिए आवश्यक है कि वह जानकारी रखते हुए सक्रिय भागीदारी करें और नीतियों में सुधार हेतु सुझाव दें, ताकि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भविष्य के लिए तैयार समुदाय बनाए जा सके।

यह भी पढ़ें… एआई सहायक करेंगे रेल यात्रियों का मार्गर्शन

शहरी सुविधा प्रबंधन पर कार्यशाला में चर्चा

हैदराबाद जल बोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी ने कहा कि यह कार्यशाला शहरी सुविधा प्रबंधन और स्थिरता के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करने का एक उपयुक्त मंच प्रदान करती है। प्रभावी जल प्रबंधन और जिम्मेदार उपयोग आवासीय समुदायों की दीर्घकालिक स्थिरता के लिए आवश्यक हैं। आवासीय कल्याण संघों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और उपचारित जल के उपयोग को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि नगर जल आपूर्ति पर दबाव कम हो और तेलंगाना में सतत शहरी जीवन सुनिश्चित किया जा सके।

तेलंगाना राज्य आपदा प्रतिक्रिया एवं अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक आईपीएस विक्रम सिंह मान ने कहा कि यह कार्यशाला अग्नि सुरक्षा और वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने में आवासीय कल्याण संघ की भूमिका को उजागर करने का एक उत्कृष्ट मंच रही। अग्नि सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है, जिसके लिए नियमित रखरखाव, समय पर नवीनीकरण और सभी हाउसिंग सोसाइटियों की सक्रिय तैयारी आवश्यक है। हम रेजिडेंट वेल्फेयर असोसिएशनों से आग्रह करते हैं कि वह सुरक्षा को निरंतर प्राथमिकता दें, ताकि तेलंगाना में अधिक सुरक्षित और सुदृढ़ समुदाय बनाए जा सकें।

कार्यशाला में इस बात पर जोर दिया गया कि सभी हितधारक केवल जागरूकता तक सीमित न रहकर अनुपालन और सुरक्षा प्रथाओं को जमीनी स्तर पर लगातार लागू करें। डेवलपर्स, आवासीय कल्याण संघों और सुविधा प्रबंधकों को व्यावहारिक ज्ञान और स्पष्ट नियामकीय मार्गदर्शन देकर, यह पहल तेलंगाना में अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ और कानूनी रूप से अनुपालन करने वाले शहरी समुदायों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button