हादसों पे हादसे

(कविता)

हवइ जहाज़ में जल्को(1) मरे जो, क्या-क्या थे उनके अरमाना।
जो ह़क़ीकत में ज़िंदा थे, थोड़ी देर में बने फ़साना।।

ज़ित्ते बैठे सोब मरकोगै, उनमें बचा बस एकिच ज़िंदा,
अपनी हयात(2) लिखाको लाया, ख़ुशनसीब था वो बाशिंदा(3)।


पुराने मिनिस्टर विजय रूपानी, उनका लक्की नंबर था बारा,
बारा तारीख़ अनलक्की हुइ, वोइ(4) लक्की नंबर ने मारा।


वोइ तारीख़ कू मौत लिखी थी, बस वोइ नंबर बना बहाना,
जो ह़क़ीकत में जिंदा थे, थोड़ी देर में बने फ़साना।।

कित्ते बार ऐसाइच(5) हुवा पन(6), नेताओं कू किस्की पड़ी है,
जब-जब्बी हादसे हुवे हैं, मौत से ये ज़िंदगी लड़ी है।


चार दिन पेपरों(7) में आता, बाद में सोब थंडा हो जाता,
लोगाँ इस्कू भूल्को जाते, नवा हादेसा सामने आता।


इनका तो है कामिचइत्ता(8),  बस ख़ाली अफसोस जताना,
जो ह़क़ीकत में ज़िंदा थे, थोड़ी देर में बने फ़साना।।

जिनके रिश्तेदारों उजड़गै, अब क्या होइँगी उनकी हालत,
उनके रूह (9) कू सुकून मिलना, सोब जन मिल्को करो इबादत(10)।


नइँ होने का होको गया ना, वाँ ख़ंगाल(11) को अब क्या करते,
पैलेइच करने का छोड़ देको, अब किस-किस्पो(12) तोमत धरते।


उड़ने के पैलेइच मुआइना करे नइँ, अब क्या पछताना,
जो ह़क़ीकत में थे ज़िंदा, थोड़ी देर में बने फ़साना।।

यह भी पढ़ें: ग़म की बदरी कहाँ छंटी है

उप्पर स़फर करने वालों का, उप्परवाले तू खयाल रख,
उनकू मंज़िल तक पौंचाको, मालिक उनकू ख़ुशहाल रख।


रोज़ सुबों का अख़बार पड़को, हम लोगाँ की जान दहलगइ,
ज़मीन से लेको आस्मान तक, जाँबी(13) देखो मौत टहलरइ।


जोबी इसमें स़फर करींगे, उनकू सइँसलामत(14) पौंचाना,
जो ह़क़ीकत में थे ज़िंदा, थोड़ी देर में बने फ़साना।।

जून म्हैना क्या आ़फत लाया, एक शहेर में पुल गिर गया,
भरभराको गिरा एक घर, उसमें थोड़ा कोम्पा(15) मर गया।


केदारनाथ में हलिकाप्टर क्रैश, छै भक्तौं की जान चले गई,
हौर काँ-काँ पो(16) क्या हुवा की, ख़ुशियाँ सोब मातम में बदल गइ।


आज का दिन जीलियें भौत है, कलका नइँ है कोई ठिकाना,
जो ह़क़ीकत में थे ज़िंदा, थोड़ी देर में बने फसाना।।

-नरेंद्र राय

1.जलकर, 2.जीवन, 3.मानव, 4.वही, 5.ऐसा ही, 6.पर, 7.समाचार-पत्र, 8.काम ही इतना, 9.आत्मा, 10.प्रार्थना, 11. जाँच करना, 12.किस पर, 13.जहाँ भी, 14.सुरक्षित, 15.परिवार, 16.और कहाँ-कहाँ पर।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button