हैदराबाद : 204 राउडी शीटरों का कराया गया ड्रग्स परीक्षण, 7 पॉजिटिव

हैदराबाद, हैदराबाद और साइबराबाद में औचक स्तर पर राउडी शीटरों का ड्रग्स परीक्षण करवाया गया। हैदराबाद में नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार के दिशा-निर्देश पर हैदराबाद नारकोटिक्स एनफोर्समेंट विंग के जरिए आज 204 राउडी शीटरों का ड्रग्स परीक्षण करवाया गया, जिसमें से 87 की रिपोर्ट पॉजीटिव रही।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त वैभव रघुनाथ गायकवाड़ ने बताया कि गांधी अस्पताल में 41 राउडी शीटरों का ड्रग्स परीक्षण करवाया गया, जिसमें 12 की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई। उस्मानिया अस्पताल में 90 राउडी शीटरों के ड्रग्स परीक्षण में 52 की रिपोर्ट पॉजीटिव रही। एर्रागड्डा स्थित मेंटल हेल्थ अस्पताल में 73 राउडी शीटरों का ड्रग्स परीक्षण कराया गया, जिसमें 23 की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : दुर्घटनावश झुलसने के कारण महिला की मौत

कुल मिलाकर 204 राउडी शीटरों की ड्रग्स परीक्षण में 87 राउडी शीटर ड्रग्स का सेवन करते हुए पाए गए। इसी प्रकार साइबराबाद में 128 राउडी शीटरों का ड्रग्स परीक्षण करवाया गया, जिसमें 11 राउडी शीटरों की रिपोर्ट पॉजीटिव रही। शेरीलिंगमपल्ली में 44 राउडी शीटरों का परीक्षण करवाया गया, जिसमें 6 की रिपोर्ट पॉजीटिव रही। कुतबुल्लापुर में 59 का परीक्षण करवाया गया, जिसमें 4 की रिपोर्ट पॉजीटिव रही। इसी प्रकार कुकटपल्ली में 25 राउडी शीटरों के ड्रग्स परीक्षण में एक राउडी शीटर की रिपोर्ट पॉजीटिव रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button