हैदराबाद : डिजिटल अरेस्ट स्कैम के मामले में आरोपी गिरफ़्तार

Ad

हैदराबाद, साइबराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 3,48,500 रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया।

सीसीएस पुलिस द्वारा बताया गया कि जग्तियाल के मेडिपल्ली में रहने वाले जे. अविनाश (26) को लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर पैसा वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी नौकरी के बहाने कंबोडिया गया था, जहाँ उसे संगठित साइबर अपराध में शामिल किया गया। वहाँ से वह भारत के लोगों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर कॉल करता था और खुद को पुलिस या कानून प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताकर धमकाता था।

Ad

यह भी पढ़ें… उप्पल में 1.2 किलो गांजे के साथ दो गिरफ़्तार

झूठे केस में फँसाने का डर दिखाकर लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे। ठगी की रकम भारत में मौजूद म्यूल बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर कर निकाली जाती थी। जनवरी और फरवरी के दौरान करीब 24 लाख की ठगी कर रकम निकालने का भी खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान विशाखापट्टनम साइबर क्राइम थाने में दर्ज मामलों से जुड़े खाते भी शामिल होने का पता लगा। उसे आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button