हैदराबाद : जेठानी के 4 साल के पुत्र को पिला दिया एसिड

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र मेडीपल्ली थाना परिधि में एक महिला ने अपनी जेठानी के चार वर्षीय पुत्र को एसिड पिला दिया, क्योंकि इस महिला को इस बात का गुस्सा था कि उसका ससुर उसके बच्चों की अपेक्षा जेठानी के बच्चों पर अधिक ध्यान देता है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित बालक की माँ सरिता ने आज इस घटना को लेकर मेडीपल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज करवाने के बाद ही यह घटना प्रकाश में आई। शिकायत के अनुसार सरिता की देवरानी आरोपी मंजुला गत 9 अप्रैल को सरिता के 4 वर्षीय लड़के को चॉकलेट देने का लालच देकर रसोई घर में ले गई। जूस बताते हुए उसे बाथरूम एसिड पिला दिया, जिस कारण बच्चे का स्वास्थ्य बिगड़ गया।

यह भी पढ़ें… बड़े भाई ने कर दी शराबी युवक की हत्या

Ad

ससुर के व्यवहार से नाराज थी मंजुला, बढ़ता गया गुस्सा

पूछताछ के दौरान पता चला कि मंजुला अपने ससुर से नाराज थी, क्योंकि उसका ससुर सतीश कुमार अपने बड़े लड़के के बच्चों पर ही अधिक ध्यान देता था। बड़े लड़के के बच्चे के लिए सतीश कुमार ने दावत रखी और उसके नाम का अपने हाथ पर टैटू बनवा लिया था, जो मंजुला को काफी अखर रहा था। जाँच के दौरान पता चला कि मार्च माह के दौरान मंजुला ने अपनी जेठानी के चार वर्षीय पुत्र का मुँह और नाक हाथ से दबाकर उसका दम घोंटने की कोशिश की थी, लेकिन लड़के की माँ के बीचबचाव करने पर यह मामला रुक गया था।

इसी प्रकार एक बार मंजुला कथित तौर पर सरिता के बच्चे को छत पर ले जाकर रेलिंग पर बिठा दिया था। इस दौरान बच्चे के पिता जगदीश की मंजुला की इस हरकत पर नजर पड़ गई थी। जगदीश के देखने पर मंजुला ने बच्चे को सकुशल छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि श्रीनिवास कॉलोनी, मेडीपल्ली निवासी पर्वता सतीश कुमार अपनी पत्नी अंजम्मा और अपने दो पुत्र पर्वता जगदीश और पर्वता नागराजू और उनकी दोनों पत्नियों के साथ लम्बे समय से रह रहा है। पुलिस ने बताया कि बच्चे को पिलाया गया एसिड काफी पतला होने के कारण बच्चे के स्वास्थ्य पर उतना अधिक प्रभाव नहीं पड़ा और अस्पताल में आउट पेशेंट के रूप में उसका उपचार कर उसे घर भेज दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर मंजुला और उसके परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button