हैदराबाद चैप्टर ने चेन्नई में आयोजित किया जीतो कनेक्ट 2025 रोड शो

Ad

हैदराबाद, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) हैदराबाद चैप्टर द्वारा जीतो कनेक्ट 2025 के प्रमोशन हेतु चेन्नई में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में हैदराबाद चैप्टर के चेयरमैन रोहित कोठारी, चीफ सेक्रेटरी ललित चोपड़ा, कोषाध्यक्ष विशाल आंचलिया, वाइस चेयरमैन महेश गोलेच्छा, परेश शाह, जयंत जैन, अनिल ओस्तवाल, डायरेक्टर-इनचार्ज कनेक्ट गौतम सेहलोत, जीतो कनेक्ट 2025 के कन्वीनर बी.एल. भंडारी, को-कन्वीनर सुशील संचेती एवं सचिव निखिल शाह उपस्थित थे।

चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में जीतो चेन्नई प्लस एवं जीतो चेन्नई फाउंडेशन के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान टीएनएपीटीएस ज़ोन के चेयरमैन जितेन्द्र भंडारी, जीतो एपेक्स के वाइस चेयरमैन नरेंद्र श्रीश्रीमाल, ज्वाइंट ट्रेजरर डी.के. जैन, जीतो चेन्नई फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश चंदन एवं जीतो चेन्नई प्लस चैप्टर के चेयरमैन प्रमोद चोरड़िया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जीतो के विजन एवं मिशन को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। जीतो कनेक्ट की संकल्पना, उद्देश्य और आने वाले आयोजनों की रूपरेखा को सभी ने सराहा। हैदराबाद चैप्टर की पहल और उनकी संगठनात्मक क्षमता की भी प्रशंसा की गई।

यह भी पढ़ें… जीतो लेडीज विंग हैदराबाद का बॉलिंग टूर्नामेंट संपन्न

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button