हैदराबाद : कर्ज के चलते दंपत्ति ने किया आत्महत्या का प्रयास

हैदराबाद, राचकोंडा के चैतन्यपुरी थाना परिधि में आर्थिक तंगी व क़र्ज़ बोझ के कारण मानसिक तनाव के शिकार दंपत्ति ने ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई और पति की हालत गंभीर बनी हुई है। चैतन्यपुरी पुलिस ने बताया कि मार्गदर्शी कॉलोनी, कोत्तापेट निवासी जी. मल्लेश (45) रोज की भाँति आज सुबह 5.30 बजे अपनी पत्नी जी. संतोषी (37) के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकला। उनके 7.45 बजे तक घर न लौटने पर उनके पुत्र जी. शिवा ने अपने पिता को फोन किया, लेकिन पिता ने फोन का जवाब नहीं दिया।
इसके बाद मल्लेश ने अपने पुत्र शिवा को एक वाइस कॉल मैसेज भेजा, जिसमें उसने अपना और अपनी पत्नी के नाम का उल्लेख करते हुए बताया कि इन दोनों के नाम पर एसबीआई और अन्य कुछ लोगों से कुल 40 लाख रुपये प्राप्त होने थे। इसके बाद शिवा ने चैतन्यपुरी पुलिस थाने में शिकायत की। चैतन्यपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ की। कुछ देर बाद दोनों को तट्टीअन्नारम, बंड्लागुड़ा के एक सुनसान इलाके में बेहोश पाया गया।
यह भी पढ़ें… शमशाबाद में ऑटो किराए को लेकर विवाद, एयरगन से फायरिंग, सुनार घायल
घटनास्थल की जाँच करने पर पता चला कि दोनों ने आत्महत्या के उद्देश्य से कीटनाशक पी लिया है। अस्पताल ले जाते समय संतोषी की मौत हो गई, वहीं उस्मानिया अस्पताल में भर्ती मल्लेश की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मूलत रंगारेड्डी ज़िला, याचारम मंडल के चिंतापट्ला गाँव के रहने वाले हैं। कुछ वर्ष पूर्व दो एकड़ खेत भूमि बेचकर जीवनयापन करने के लिए हैदराबाद आ गए थे। मार्गदर्शी कॉलोनी में रहते हुए दोनों सब्जी बेचने का व्यापार कर रहे थे। उन्हें एक लड़का और दो लड़कियाँ है। दोनों को नागोल थाना परिधि के अंतर्गत तट्टीअन्नारम से बरामद किया गया था।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



