हैदराबाद : इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या

हैदराबाद, मैलारदेवपल्ली थाना परिधि के अंतर्गत परीक्षा में कम अंक आने के कारण निराश होकर इंटरमीडिएट की छात्रा ने खुदकुशी कर ली।
मैलारदेवपल्ली थाने की सब-इंस्पेक्टर जयलक्ष्मी ने बताया कि विनायकनगर निवासी पूर्णचंदर व माधवी दंपत्ति की 17 वर्षीय पुत्री इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष बाईपीसी की पढ़ाई कर रही थी। हाल ही में जारी परीक्षा परिणाम में छात्रा पास तो हो गई, लेकिन कम अंक आने के कारण वह निराश हो गई।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : स्कूटी की डिक्की से नकदी और सोने के आभूषण उड़ाए
अपने दोस्तों की तुलना में कम अंक प्राप्त करने के कारण मानसिक तनाव की शिकार छात्रा ने आज घर पर अकेले रहने के दौरान सीलिंग फैन से चुनरी के सहारे फाँसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



