हैदराबाद : पत्नी के चले जाने पर की आत्महत्या
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र मोइनाबाद थाना परिधि में पत्नी के घर छोड़कर चले जाने और आर्थिक तंगी के कारण एक व्यक्ति ने कीटनाशक पी लिया।
पुलिस ने बताया कि पेद्दामंगलवारम, मोइनाबाद निवासी यादय्या का पुत्र बी. महेन्दर मजदूर के रूप में कार्यरत था। दो वर्ष पूर्व घरेलू कलह के चलते उसकी पत्नी उसका घर छोड़कर मायके चली गई थी, जिस कारण वह अपने माता-पिता के साथ रह रहा था।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी धरा गया
पत्नी के चले जाने और वर्तमान समय में आर्थिक तंगी के कारण जीवन से निराश महेन्द्र ने 20 अप्रैल को कीटनाशक पी लिया। उसे उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ कल रात उसकी मौत हो गई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





