पंढरपुर-तिरुपति साप्ताहिक विशेष रेल सेवाएँ 16 मई से नियमित

हैदराबाद, भारतीय मध्य रेल के सोलापुर मंडल द्वारा यात्रियों की माँग पर पंढरपुर-तिरुपति साप्ताहिक विशेष रेल सेवाओं को नियमित करने की घोषणा की गयी।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सेवाएं नई ट्रेन नंबरों के साथ नियमित रेलगाड़ियों के रूप में संचालित होंगी, जिससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और परिचालन सुव्यवस्थित होगा। यह रेलगाड़ी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र-प्रदेश के विभिन्न वर्गों के यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी। इससे देश के दो पवित्र तीर्थ स्थलों पंढरपुर में भगवान विट्ठल और तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के धामों के बीच रेल संपर्क पूरे वर्ष रहेगा।

पंढरपुर-तिरुपति साप्ताहिक रेलगाड़ियों मौजूदा विशेष रेल सेवा ट्रेन संख्या 07012 तिरुपति-पंढरपुर साप्ताहिक विशेष को 16 मई से नियमित सेवा (ट्रेन संख्या 17437 तिरुपति-पंढरपुर साप्ताहिक) और मौजूदा विशेष रेल सेवा ट्रेन संख्या 07032 पंढरपुर-तिरुपति साप्ताहिक विशेष को 17 मई से नियमित सेवा (ट्रेन संख्या 17438 पंढरपुर-तिरुपति साप्ताहिक) में परिवर्तित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… अवैध क्रशिंग यूनिट्स और आरएमसी प्लांट पर हैद्रा की कार्रवाई

ट्रेन संख्या 17437 तिरुपति-पंढरपुर साप्ताहिक प्रत्येक शनिवार को शाम 4 बजे तिरुपति से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 7 बजे पंढरपुर पहुँचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 17438 पंढरपुर-तिरुपति साप्ताहिक प्रत्येक रविवार को रात 8 बजे पंढरपुर से प्रस्थान कर अगले दिन रात 11.30 बजे तिरुपति पहुँचेगी। यह ट्रेन मोडलिंब, कुरुदवाड़ी, बार्शी टाउन, धाराशिव, लातूर, लातूर रोड, उदगीर, बीदर, ज़हीराबाद, विकाराबाद, लिंगमपल्ली, बेगमपेट, सिकंदराबाद, काचीगुड़ा, शादनगर, महबूबनगर, वनपर्ति रोड, गदवाल, कुर्नूल सिटी, धोने, गूटी, ताड़िपत्री, येर्रागुंटला, कड़पा, राजमपेट और रेनिगुंटा स्टेशनों पर रुकेंगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button