हैदराबाद : गेटेड कम्युनिटी में घुसे चोर, लाखों के आभूषण चोरी
हैदराबाद, हयातनगर पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत सदाशिवा गेटेड कम्युनिटी के भीतर दो घरों में सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेद्दांबरपेट स्थित सदाशिव गेटेड कम्युनिटी के भीतर अज्ञात चोरों ने दो घरों में लगभग 5 किलो चांदी के आभूषण, बर्तन, 35 ग्राम सोने के आभूषण, 60 हजार रुपये की नकदी, कीमती साड़ियां चुरा ली।
यह भी पढ़े: दिल्ली : जैन मंदिर कलश चोरी मामले में दो गिरफ्तार
चोरों के गेटेड कम्युनिटी में प्रवेश करने, चोरी के लिए घरों की रेकी करने, दो घरों में प्रवेश करने और चोरी के बाद सामान को लेकर बाहर निकलने का सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



