हैदराबाद : पान शॉप चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, मैलारदेवपल्ली पुलिस ने पान शॉप का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। राजेन्द्रनगर जोन के पुलिस उपायुक्त एस. श्रीनिवासी ने बताया कि इस मामले में मैलारदेवपल्ली पुलिस ने पान शॉप संचालक सोहेल पाशा की शिकायत पर गौस नगर, बंड्लागुड़ा निवासी अजहर खान (35) और काला पत्थर निवासी ऑटो चालक शेख फेरोज (21) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अजहर खान कैटरिंग का व्यापार करता है और उसने गत 12 अप्रैल की रात को अपने साथी शेख फेरोज के ऑटो में सवार होकर शिकायतकर्ता के ठंडा-गरम होटल के निकट स्थित पान शॉप का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना : पुलिस वाहन की टक्कर से एएसआई की मौत

पुलिस इंस्पेक्टर बी. सत्यनारायण के नेतृत्व में गुप्तचर इंस्पेक्टर मकसूद अली ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पान शॉप से चुराई गई संपत्ति और ऑटो जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button