हैदराबाद : चोरी के आरोप में पुत्री व दोस्त समेत महिला गिरफ्तार

हैदराबाद, मालिक के घर से लाखों रुपये की चोरी करने वाली महिला और उसकी नाबालिग पुत्री और उसके दोस्त को जुबली हिल्स पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 8 लाख रुपये की नकदी बरामद की गयी। जुबली हिल्स थाने के गुप्तचर इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि जुबली हिल्स रोड नं. 10 एमपी एमएलए कॉलोनी निवासी पेशे से व्यापारी अजय के घर तीन वर्ष से नलगोंडा ज़िले की सैदम्मा बोराबंडा में रहते हुए घरेलू नौकरानी के रूप में कार्य कर रही थी। उसकी 17 वर्षीय पुत्री ने हाल ही में 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूर्ण की।

नाबालिग पुत्री अपनी माँ के साथ अक्सर अजय के घर आया करती थी। नाबालिग पुत्री की उसी बस्ती में रहने वाले देवकुमार उर्फ चिंटू(22) के साथ दोस्ती हुई। पिछले माह के प्रथम सप्ताह में दोनों माँ-बेटी ने मिलकर अजय के घर से 19 लाख रुपये चुरा लिए। अजय को इन दोनों पर संदेह था और उसने दोनों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और अपने घर में चालीस हजार रुपये ऐसे ही खुले में रख दिए। गत 24 अप्रैल को माँ के साथ आई नाबालिगा ने 40,000 रुपये चुरा लिए। अजय का संदेह सही साबित हो गया। पूछताछ करने पर सैदम्मा ने 40,000 रुपये लाकर दे दिए और दूसरे दिन से काम छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें… कुकटपल्ली में गांजा नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ़्तार

अजय ने जुबली हिल्स पुलिस थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन करने के बाद कल सैदम्मा, उसकी नाबालिग पुत्री और उसके दोस्त चिंटू को गिरफ्तार कर लिया। चुराए गए पैसों से नाबालिगा ने अपने दोस्त को एक मोटरसाइकिल और आईफोन दिलवाया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 लाख रुपये बरामद किए। सैदम्मा और चिंटू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिगा को रेस्क्यू होम भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button