ख्वाब थे अफसर बनने के, किस्मत ने बना दिया सितारा – राशि खन्ना
बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी नौकरी-बिजनेस छोड़कर फिल्मों का रूख किया है। इनमें से कुछ कलाकार अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल रहे, उसके बाद भी उन्होंने ऐक्टिंग की राह चुनी। आज हम आपको एक ऐसी ही ऐक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जो कभी हीरोइन बनने के बारे में नहीं सोचती थी। वह अपने स्कूल-कॉलेज की टॉपर थी और आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखती थी, लेकिन किस्मत इन्हें अभिनय की दुनिया में ले आई।
हम बात कर रहे हैं साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपने अभिनय का जादू चलाने वालीं राशि खन्ना की। राशि ने दिल्ली से अपनी स्कूलिंग पूरी की है और वह अपनी क्लास की टॉपर हुआ करती थीं। राशि के दिमाग में दूर-दूर तक ऐक्टिंग के ख्याल नहीं थे।
जैसे-जैसे वह बड़ी हो रही थीं, वह आईएएस अधिकारी बनने के सपने देखने लगीं। स्कूल के दिनों में राशि काफी तेज थीं और कॉलेज में भी वह टॉपर रहीं। उनके दिमाग में न तो मॉडलिंग का कीड़ा था और न ही ऐक्टिंग का। लेकिन, जब उन्होंने कॉलेज के दिनों में विज्ञापनों और कॉपी राइटिंग में हाथ आजमाया, तो लोग उन्हें प्रोत्साहित करने लगे। इसी के बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रूख कर लिया।
यह भी पढ़ें: कॉमेडियन ही नहीं, एक अच्छे विलेन भी हैं रितेश देशमुख
अभिनय के साथ-साथ सिंगिंग में भी माहिर हैं राशि
राशि पढ़ाई में तो अव्वल थीं ही, उन्होंने अभिनय में भी खूब नाम कमाया। हालांकि, वह एक अच्छी ऐक्ट्रेस होने के साथ-साथ शानदार सिंगर भी हैं। उन्होंने ‘यू आर माई हाई’ और ‘विलेन’ जैसे गाने गाए हैं। राशि ने शूजित सरकार की फिल्म ‘मद्रास कैफे’ से अपने ऐक्टिंग कॅरियर की शुरूआत की। फिल्म में वह जॉन अब्राहम के साथ नज़र आईं। उन्होंने फिल्म में सुपरस्टार की पत्नी की भूमिका निभाई थी। लेकिन, इसके बाद उन्होंने साउथ का रूख कर लिया।
राशि खन्ना ने ‘जोरू’, ‘मनम’, ‘सरदार’, ‘बंगाल टाइगर’, ‘अरनमनई 4’ और ‘जिल’ जैसी फिल्मों में काम किया और 2024 में रिलीज हुई ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म में उनके साथ पांत मैसी लीड रोल में नज़र आए थे। इसके अलावा, राशि ‘फर्जी’ और ‘रुद्र’ जैसी सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। राशि खन्ना सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें-वीडियो के साथ-साथ अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



