भारत ने नयी हथियार प्रणाली का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया

नयी दिल्ली, भारत ने ओडिशा तट के पास स्वदेशी रूप से विकसित ‘ग्लाइड’ हथियार प्रणाली का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, साधारण युद्धक हथियारों को सटीक निर्देशित हथियारों में बदलने के लिए विकसित सामरिक उन्नत रेंज संवर्धन (टीएआरए) प्रणाली का बृहस्पतिवार को परीक्षण किया गया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना ने ओडिशा तट के पास टीएआरए हथियार प्रणाली का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया।’’उसने बताया कि टीएआरए भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली है, जो बिना निर्देशित युद्धक हथियारों को सटीक निर्देशित हथियारों में परिवर्तित करती है।

क्षमता और सटीकता बढ़ाकर जमीनी लक्ष्यों को नष्ट किया जा सके

बयान में कहा गया कि इस हथियार प्रणाली को रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई), हैदराबाद ने डीआरडीओ की अन्य प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर डिजाइन और विकसित किया है, ताकि कम लागत वाले हथियार की मारक क्षमता और सटीकता बढ़ाकर जमीनी लक्ष्यों को नष्ट किया जा सके।

मंत्रालय ने कहा कि यह अत्याधुनिक कम लागत वाली प्रणालियों का उपयोग करने वाला पहला ग्लाइड हथियार है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हथियार प्रणाली के पहले उड़ान परीक्षण के लिए डीआरडीओ, भारतीय वायु सेना और परियोजना से जुड़े उद्योग साझेदारों को बधाई दी। उन्होंने इसे भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। (भाषा)

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेश की मिशन मोड शासन की रूपरेखा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button