तमिलनाडु 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 95.03% छात्रों ने मारी बाजी

चेन्नई: तमिलनाडु में शुक्रवार को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें राज्य का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.03 दर्ज किया गया। यह पिछले वर्ष के 95.03 प्रतिशत की तुलना में 0.17 प्रतिशत अधिक है। परिणाम जारी करते हुए यहां स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इरोड जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 98.87 दर्ज किया गया, जबकि शिवगंगा जिला 98.05 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 95.43 प्रतिशत उत्तीर्णता के साथ चेन्नई रैंकिंग में 20वें स्थान पर रहा।
इस वर्ष लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया
इस वर्ष लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत केवल 93.19 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 7,536 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में से 2,639 निजी स्कूलों और 489 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।
कुल 7,91,654 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 7,53,694 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.90 रहा, जबकि वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.67 दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े– पीएम मोदी का भावुक नोट! विजय देवरकोंडा-रश्मिका को शादी की बधाई
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



