इंटर बोर्ड ने किया एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड द्वारा नामपल्ली में एआई चैंपियनों तथा जिला शैक्षणिक निगरानी अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय एआई तकनीक का उपयोग और सरकारी जूनियर कॉलेजों में फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) का कार्यान्वयन था।

शिक्षा विभाग की सचिव योगिता राणा ने अवसर पर कहा कि छात्रों की प्रगति की आवश्यकता के अनुसार शिक्षा में एआई तकनीक का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जेमिनी, चैट जीपीटी, मेटा, गूगल एलएलएम आदि एआई उपकरण छात्रों की पढ़ाई में अत्यधिक उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्रों की उपस्थिति पर नज़र रखने तथा प्रभावी शिक्षण को सुनिश्चित करने के लिए एफआरएस लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… राजेंद्र नगर के प्रेरणा आर्ट स्टूडियो में भीषण आग

प्रशिक्षण सत्र के दौरान तेलंगाना इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड के सचिव कृष्ण आदित्य ने एआई चैंपियंस और डीएएमओ को छात्रों के लाभ के लिए एआई-आधारित समाधान लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने एफआरएस के क्षेत्र स्तरीय कार्यान्वयन पर बल देते हुए कहा कि इसकी निगरानी सीजीजी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। अवसर पर प्रत्येक सरकारी जूनियर कॉलेजों में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button