अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश
हैदराबाद, मुशीराबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 4.5 किलो गांजे के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्यों की तलाश चल रही है।
मुशीराबाद के पुलिस इंस्पेक्टर जी. रामबाबू ने बताया कि शनिवार की रात मुशीराबाद स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान के पास से मेड़चल के सीपी. शेखर सुमन (30), मुशीराबाद के के. विहान (22), ओल्ड अलवाल के वी. साईं विलास (34) व राम नगर के सी.एच. संतोष (22) को 4.5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें… खम्मम में पकड़ा गया 910 किलो गांजा
पूछताछ में आरोपियों ने आंध्र प्रदेश के विनोद व श्रीनिवास के पास से कम दाम में गांजा खरीदकर नगर में सप्लाई करने का खुलासा किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





