‘इंटरब्रांच कनेक्ट’ का किया गया आयोजन

Ad

हैदराबाद, टीपीएफ हैदराबाद, विशाखापट्टनम और कोयंबत्तूर शाखाओं के बीच ज़ूम के माध्यम से अनोखी पहल इंटरब्रांच कनेक्ट का आयोजन किया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत हैदराबाद शाखा द्वारा मंगलाचरण के साथ हुई। तत्पश्चात हैदराबाद शाखा अध्यक्ष वीरेन्द्र घोषाल ने स्वागत भाषण देते हुए सभी से टीपीएफ द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से जुड़े रहने का आह्वान किया।

विशाखापट्टनम अध्यक्ष प्राची सुराणा और कोयंबत्तूर शाखा की नामित अध्यक्ष निहार गोलेच्छा ने विचार साझा किए। कार्यक्रम का विषय नेटवर्किंग था, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति ने नियमित कार्यों और टीपीएफ के साथ जुड़ाव के दौरान अपनी रुचियों और उपलब्धियों को व्यक्त किया। साथ ही प्रश्नों के माध्यम से टीपीएफ के बारें में विशेष जानकारियाँ प्राप्त कीं।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज हब्शीगुड़ा की आम सभा

राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मोहित बैद, दक्षिण क्षेत्र अध्यक्ष विक्रम कोठारी और दक्षिण क्षेत्र सचिव भरत भंसाली ने टीपीएफ में नेटवर्किंग के बारे में युवा सदस्यों को जानकारी दी और पेशेवर, व्यक्तिगत, सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन के बीच संतुलन बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मोहित बैद, दक्षिण क्षेत्र अध्यक्ष विक्रम कोठारी, दक्षिण क्षेत्र सचिव भरत भंसाली, एनईसी सदस्य नवीन सुराणा, हैदराबाद आईपीपी पंकज संचेती, कोषाध्यक्ष अर्हम बैंगानी, संयुक्त सचिव वर्षा बैद, शिखा सुराणा, विशाखापट्टनम सचिव पंकज भूतोड़िया व अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हैदराबाद शाखा कोषाध्यक्ष अर्हम बैंगानी ने किया। विशाखापट्टनम शाखा मंत्री पंकज भूतोड़िया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button