यात्री ने आरटीसी ड्राइवर पर किया हमला

Ad

हैदराबाद, नलगोंडा में आरटीस बस को स्टॉप पर नहीं रोकने पर एक यात्री ने आरटीसी चालक के साथ मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरटीसी चालक राम कुमार पल्ले वेलुगु बस लेकर नलगोंडा से हैदराबाद के दिलसुखनगर जा रहा था। इसी दौरान आईटी टॉवर के पास एक यात्री अपने परिवार के साथ बस रोकने को लेकर चालक से बहस करने लगा।

बताया गया कि बस निर्धारित स्टॉप पर नहीं होने के कारण चालक ने वाहन नहीं रोका, जिससे नाराज यात्री ने कथित तौर पर चालक पर हमला कर दिया। घटना के बाद राम कुमार ने टू टाउन पुलिस से मामले की शिकायत की। बस चालक व व्यक्ति के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : विशेष अभियान के दौरान 449 शराबी वाहन चालक पकड़े गये

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button