फाइल के पीछे इंसान को याद रखना ज़रूरी : भट्टी विक्रमार्का

Ad

हैदराबाद, उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने नवनियुक्त ग्रुप 1 अधिकारियों का आह्वान किया कि वे हर फाइल को केवल कागज़ न समझें, बल्कि उसमें एक आम नागरिक की उम्मीद को पर अपनी दृष्टि डालें।

उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का आज यहाँ मर्रि चेन्ना रेड्डी मानव संसाधन विकास संस्थान में छह सप्ताह का ग्रुप 1 फाउंडेशन कोर्स पूरा करने वाले 214 अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रशासन में नैतिक मूल्यों और मानवीय दृष्टिकोण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारी जिस फाइल पर हस्ताक्षर करते हैं, वह किसी की उम्मीद का प्रतिनिधित्व करती है। यह केवल कागज़ नहीं है, बल्कि यह किसी का जीवन बदलने की क्षमता रखती है।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तेज़ और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने की सलाह देते हुए कहा कि हर निर्णय गरीबों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि व्यवस्था चलती रहती है, लेकिन उसमें काम करने वाले व्यक्तियों की संवेदनशीलता ही वास्तविक बदलाव लाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान की उम्मीद, छात्र का सपना और मरीज का जीवन, इन सबका संबंध अधिकारियों के निर्णयों से होता है।

यह भी पढ़ें… कालेश्वरम मुद्दे पर हरीश राव ने की रेवंत रेड्डी की आलोचना

Ad

प्रशासन में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

इसिलए कानून के दायरे में रहते हुए मानवीय दृष्टिकोण से सोचने की आदत विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि फाइलों और समीक्षाओं के बीच आम लोगों को नजरअंदाज न करें। किसानों के लिए कल्याणकारी सहायता, छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं ये सभी उनके फैसलों पर निर्भर करती हैं।

नैतिकता के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि समय पर पेंशन या छोटी समस्याओं का समाधान भी सुशासन की नींव को मजबूत करता है। तेलंगाना का भविष्य केवल सचिवालय में नहीं, बल्कि गांवों और मंडलों में लिए जाने वाले निर्णयों से तय होता है। जब अधिकारी दबाव के आगे झुके बिना ईमानदारी से काम करते हैं, तभी सरकार पर जनता का भरोसा बढ़ता है।

आधुनिक प्रशासन का जिक्र करते हुए उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग को प्रोत्साहित किया, लेकिन यह भी कहा कि तकनीक कभी भी मानवीय संवेदना का स्थान नहीं ले सकती है। उन्होंने अधिकारियों से इंदिरा महिला शक्ति जैसी प्रमुख योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संस्थान की महानिदेशक शांति कुमारी, पाठ्यक्रम निदेशक अरुण कुमार, उप मुख्यमंत्री के सचिव कृष्ण भास्कर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button