खुली चर्चा के लिए आगे आएँ किशन रेड्डी : महेश कुमार गौड़

Ad

हैदराबाद, प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी को केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्षों के शासन और राज्य में कांग्रेस सरकार के दो वर्षों के शासन पर चर्चा के लिए आगे आने की चुनौती दी।

महेश कुमार गौड़ ने मांग की कि केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी लोगों को बताएँ कि भाजपा ने राज्य के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि हर कदम पर तेलंगाना के साथ भेदभाव कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव बनाने में असमर्थ किशन रेड्डी को सोनिया गांधी को पत्र लिखने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बजट आवंटन से लेकर बीसी आरक्षण, मेट्रो रेल परियोजना, मूसी नदी शुद्धिकरण और राज्य में केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना जैसे प्रमुख मुद्दों तक सभी क्षेत्रों में तेलंगाना के साथ अन्याय कर रही है।

महेश कुमार गौड़ ने सवाल किया कि क्या किशन रेड्डी को कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की जा रही विकास और कल्याणकारी योजनाएं दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि जुबली हिल्स उपचुनाव और पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत राज्य सरकार की कार्यशैली और प्रदर्शन का सबूत है।

यह भी पढ़ें… सतर्कता ही साइबर अपराध के खिलाफ मजबूत बचाव : सज्जनार

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल गांधी को मिली जीत, फाइल खारिज

महेश कुमार गौड़ ने नरेंद्र मोदी सरकार पर दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार योजना- ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को सुधार के नाम पर कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने आज रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पीसीसी नेताओं के साथ गांधी भवन में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 2014 से ही मोदी सरकार इस योजना का कड़ा विरोध कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार पिछले 11 सालों से इस योजना को जानबूझकर योजनाबद्ध तरीके से कमजोर कर रही है।

महेश कुमार गौड़ ने कहा कि यह कदम गांधी के आदर्शों का सीधा अपमान है और ग्रामीण रोजगार पर जंग का खुला ऐलान है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम सड़क से लेकर संसद तक हर मंच पर इस जन विरोधी, मजदूर विरोधी और संघीय भावना पर हमले का विरोध करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस के नाम पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान किया गया, लेकिन कोर्ट ने आखिरकार इससे जुड़ी फाइल खारिज कर दी है। उन्होंने कहा कि आखिर में सच्चाई की जीत हुई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button