श्री श्याम मंदिर, काचीगुड़ा के विस्तार के लिए खरीदी गई भूमि

हैदराबाद, श्री श्याम मंदिर, काचीगुड़ा के विस्तार हेतु मंदिर से सटे हुए 1250 वर्ग गज का भूखंड श्री श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा खरीदा गया है।

समिति के मंत्री इंद्रकरण अग्रवाल के नेतृत्व में सहयोग राशि की प्रथम रसीद श्री श्याम मंदिर में शीश के दानी बाबा के श्याम के चरणों में समर्पित की गई। अवसर पर सहमंत्री रामदेव अग्रवाल, पुरुषोत्तमदास गोयल, अमित अग्रवाल, श्याम डालिया, संदीप गोयल, संतोष अग्रवाल, जीवन भाटी, सुशील अग्रवाल, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… प्रभु की प्राप्ति के लिए त्यागें अहंकार : हरिप्रियाजी

इंद्रकरण अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से मंदिर के विस्तार कार्य में बढ़चढ़कर सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि भक्तों को मंदिर के विस्तार कार्य से जोड़ने के उद्देश्य से एक वर्ग गज भूमि की सहयोग राशि 1,51,000 रुपये निर्धारित की गई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button