जैन भवन, सिकंदराबाद में मनाया गया भगवान नेमिनाथ जन्म कल्याणक

Ad

हैदराबाद, श्री राजस्थानी जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ जैन भवन, सिकंदराबाद के तत्वावधान व अभिनंदनचंद्रसागरजी म.सा. आदि ठाणा-5 की निश्रा में नेमिनाथ प्रभु जन्म कल्याणक उत्सव मनाया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में महामंत्री राजेंद्र मुथा ने बताया कि गुरुदेव के मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अवसर पर श्री नेमिनाथ प्रभु जन्म कल्याणक के निमित्त भव्य स्टेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समुद्र विजय राजा एवं शिव देवी माता के किरदार से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इंद्र इंद्राणी ने परमात्मा की भावपूर्ण शक्रास्तव के माध्यम से स्तवना की। लगभग 20 किरदारों ने बाल ब्रह्मचारी गिरनार मंडन नेमिनाथ प्रभु की जन्म कल्याण की प्रस्तुति दी।नाटिका में मूर्ति पूजक संघ के श्री आदिजिन युवा मंडल ने निरुपुर पर्वत की संरचना की। संपूर्ण कार्यक्रम के संवेदनकार जय भाई बाबरिया (मुंबई) एवं संगीतकार वत्सल भाई मेहता (सूरत) रहे। कार्यक्रम आरंभ होने के पहले शौर्य पूर्व नगरी के उद्घाटनकर्ता जवंतराज प्रकाशचंद दिनेश कुमार ललित कुमार परिवार थे।

यह भी पढ़ें… जैन भवन में अभिनंदनचंद्रसागरजी म.सा. का चातुर्मास प्रवेश

संपूर्ण कार्यक्रम तथा स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी पुष्पा देवी गुलाबचंद गुमानमल दीपक श्रेयांश डाकलिया परिवार, मरुधर में पाली मारवाड़, राजा रानी बनने के लाभार्थी बस्तीचंद सुरेश कुमार महेश गोलेच्छा परिवार, इंद्र-इंद्राणी बनने के लाभार्थी सुकन्या बाई मोतीलाल खरगांधी परिवार, प्रियावंद दासी बनने के लाभार्थी ओटरमल बाबूलाल राजेंद्र कुमार मुथा रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने स्वामी वात्सल्य का लाभ लिया।

अवसर पर संघ के अध्यक्ष योगेश गांधी, महामंत्री राजेंद्र मुथा, ट्रस्टी श्रीकांत छल्लानी, प्रकाशचंद लूणिया, सुभाष गोलेच्छा, विजय राज सोनी, मदनचंद लुणावत, सुरेंद्र बांटिया, अनिल मुथा, सुरेंद्र छाजेड़, धर्मेंद्र समदरिया, राजेश गांधी, चातुर्मास संयोजक सुधीर मुथा, ललित पीरगल, दिनेश पीरगल, योगेश सोनी, मोतीलाल बोथरा, देवेंद्र कटारिया, मुकेश कटारिया, रमेश लुणावत, अशोक लुणावत व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button