माँ भगवती जागरण समिति रहीमपुरा ने की बैठक, जागरण 5 अप्रैल को

हैदराबाद, माँ भगवती जागरण समिति रहीमपुरा के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 28वें माँ भगवती के जागरण का आयोजन 5 अप्रैल को किया जायेगा। आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समिति के सलाहकार, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने हीरालाल (संस्थापक) की अध्यक्षता में आगामी 28वें वर्ष निरंतर विशाल जागरण की तैयारी के लिए समिति कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जागरण को हर वर्ष की तरह भव्यता प्रदान करने के लिए विचार विमर्श किया गया।

माँ भगवती के जागरण में भव्य भजन संध्या और प्रसाद

समिति ने चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां भगवती का जागरण 5 अप्रैल को रात्रि 8:01 बजे करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख भजन गायक सुशील गोपाल बजाज (रामदेव भक्ति संगम), ठाकुर रवि सिंह, एस राजन कुमार, विशेष आगमन सुनील शर्मा, निहारिका, सागर व्यास, आशुतोष, अनूप कुमार (तारा रानी कथा वाचक) अपनी मधुर वाणी में भजन प्रस्तुत करेंगे। भक्तों के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें… लव फॉर काऊ फाउंडेशन द्वारा गौ ग्रास हेतु गौ दान पात्रों का वितरण

समिति ने भक्तों से जागरण में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भव्य रूप से सफल बनाने का आग्रह किया। अवसर पर सदस्य मोहनलाल, सुधीर सिंह, किशन सिंह, रवि सिंह, गोपाल सिंह, कैलाश सिंह, सचिनराज सिंह, महेश सिंह, किशोर कुमार, मुकेश सिंह, कुलदीप सिंह व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button