मध्य प्रदेश : दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Ad

इंदौर, आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में भाग ले रहीं दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों का मध्य प्रदेश के इंदौर में कथित तौर पर पीछा किया गया और उनमें से एक के साथ मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खजराना रोड इलाके में बृहस्पतिवार सुबह हुई इस घटना के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपनिरीक्षक निधि रघुवंशी ने शनिवार को बताया कि दोनों क्रिकेटर अपने होटल से बाहर निकलीं और एक कैफे की ओर जा रही थीं, तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। रघुवंशी ने बताया कि उस व्यक्ति ने उनमें से एक क्रिकेटर को कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ और भाग गया। दोनों क्रिकेटर ने अपने टीम सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क किया, जिन्होंने स्थानीय सुरक्षा संपर्क अधिकारियों के साथ समन्वय किया और सहायता के लिए एक वाहन भेजा।

यह भी पढ़े: फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़ करने वाला शराबी यात्री गिरफ्तार

सहायक पुलिस आयुक्त हिमानी मिश्रा ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके बयान दर्ज किए। एमआईजी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला का शील भंग करने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 78 (पीछा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि एक राहगीर ने संदिग्ध की मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर आरोपी अकील खान को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि खान के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और मामले की जांच जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button